यह है अल्मोड़ा की बाल वाटिका,यहां बच्चें नहीं राजनीतिक दल करते हैं ‘खेल’

यह है अल्मोड़ा की बाल वाटिका,यहां बच्चें नहीं राजनीतिक दल करते हैं ‘खेल’

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। बाल वाटिका यानी चिल्ड्रन पार्क(Children’s Park)का नाम जेहन में आते ही पार्क में किलकारी मार रहे बच्चों की तस्वीरें सामने आ जाती है। यह लगता है कि यहां बच्चों का हुजूम सारी ​दुनियादारी की फिक्रें भूल मन की करने में व्यस्त है। लेकिन अल्मोड़ा में यह शब्द एक विलोम शब्द बन कर रह गया है।

सांस्कृतिक नगरी नाम से ​जाने जाने वाले इस शहर में चौघानपाटा(Chaughanpata) में बनाए गए एक पार्क को बाल वाटिका का नाम दिया तो गया है लेकिन यहां कभी भी बच्चों की अलमस्त टोलियां नहीं दिखती, दरअसल इस पार्क का केवल नाम ही बाल वाटिका(Children’s Park) है। बाकी यह राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों का धरना प्रदर्शन, विरोध जताने का स्थल और पुतला तैयार करने की जगह बनकर रह गया है।

अब जिसने भी यहां बाल वाटिका का निर्माण करने की कल्पना की होगी उसे जब भी इसकी जानकारी मिलेगी जरूर वह मनमरोस का रह जाएगा। क्योंकि इस बाल वाटिका में कभी भी बच्चे खेलते नहीं दिखते, दिखेंगे भी कैसे रविवार को यह बाटिका बंद रहती है। जब बच्चों का अवकाश होता है। अन्य तिथियों में जब बच्चें स्कूल से आते हैं तब भी यह पार्क बंद हो जाता है और जब सुबह का समय होता है तब भी इसके गेट पर ताला ही रहता है। क्योंकि इसे मशीनी अंदाज में संचालित किया जाता है। लकीर के फकीर बने सिस्टम का यह अंदाज बच्चों के निश्छल उम्र के बीच बाधक बनकर सामने आता है।

अल्मोड़ा का इस पार्क का संचालन नगर पालिका करती है। डयूटी अवधि में सुबह 9 बजे बाद यह पार्क खुलता है तो शाम को तय समय में बंद हो जाता है। अ​ब बच्चें यहां आए भी तो कब और कैसे। रहा दिन का समय तब यहां धरना प्रदर्शन, विरोध और अन्य राजनीतिक कार्यक्रम ही दिखाई देते हैं। बालवाटिका गेट के ठीक सामने अघोषित मान्यताप्राप्त पुतलादहन केन्द्र बना दिया गया है। जिसके बाद कोई भी यह मानने को तैयार नहीं कि बनाने वाले ने इसके अंदर बच्चों के खेलने और भविष्य को देखते हुए एक पार्क की कल्पना की है।

अल्मोड़ा जैसे छोटे शहर में एनएन बहुगुणा,जीआईसी,सिमकनी, डायट मैदान,एडम्स सहित कुछ ही विद्यालयों के अपने खेल मैदान हैं। लगातार शहर की जनसंख्या बढ़ रही है। और बच्चों के लिए खेलते को पर्याप्त मात्रा में खेल मैदान और पार्कों की जरूरत है। पालिका क्षेत्र में चौघानपाटा में लालता प्रसाद तामता बाल विनोद वाटिका(Lalta Prasad Tamta Bal Vinod Vatika) नाम से एक पार्क जरूर बनाया गया है। अंजान व्यक्ति जब इसे देखेगा तो उसे लगेगा कि शहर को नन्हें मुन्नों की फिक्र है लेकिन जब उसे वास्तविकता पता चलेगी कि इस पार्क में बच्चों के खेलने की कोई गुंजाइस ही नहीं बचती है तो जरूर उसे दुख पहुंचेगा।

पार्क के भीतर गांधी जी की प्रतिमा भी है कुछ लोग इसे गांधी पार्क के नाम से भी जानते हैं। लेकिन यह एक बाल वाटिका है ऐसा इसका वर्तमान स्वरूप देख कोई नहीं कह सकता है। केवल वहां बना गेट पर लिखे शब्द यह जरूर बयां करते हैं कि मेरा निर्माण बच्चों के खेलने के लिए किया गया था राजनीतिक गतिविधियों के लिए नहीं।

किसी भी शहर या समाज के लिए सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियां जरूरी होती हैं। उन्हें होना भी चाहिए लेकिन जो बच्चे कल का भविष्य हैं जो कल्पनाशक्ति के विभि​न्न खेलों से आगे बढ़ सामाजिकता और भाई चारा ​सीखेते हैं उनके नाम पर बने पार्क में उन्हें खेलने का मौका न मिले तो यह उनके अधिका​रों में एक प्रकार से अतिक्रमण ही कहा जाएगा। अब देखना है कि खुद को जिम्मेदार और फिक्र करने वालों में शामिल जमात का कहने वाले कितने लोग इसके लिए प्रयास करते हैं। लोगों का कहना है कि शाम को स्कूल से आकर आराम करने के बाद जब बच्चे पार्क में आना चाहें तो यहां का गेट बंद मिलता है जो सुबह 9 बजे बाद ही खुलता है। ऐसे में बच्चे यहां आना भी चाहें तो आ नहीं सकते क्योंकि सुबह 9 बजे तक बच्चे स्कूल चले जाते हैं। सभी ने पालिका इसे इस संबंध में त्वरित कार्रवाई कर इस पार्क को बच्चों के लिए खोले जाने की मांग की है।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos

must read it

https://uttranews.com/2019/12/15/pithoragarh-district-get-first-award-for-mnrega-works/

must read it

https://uttranews.com/2019/12/15/nda-exam-2019-result-declared/

must read it

https://uttranews.com/2019/12/15/big-breaking-day-firing-in-haldwani-youth-read-bullets-publicly/
https://uttranews.com/2019/12/15/nepal-cricket-player-anjali-chand-became-new-record
https://uttranews.com/2019/12/15/salute-to-the-spirit-booboo-passes-high-school-examination-at-the-age-of-79-now-the-target-of-inter/

https://www.youtube.com/watch?v=hd8CSqgqmA0&t=2s

https://www.youtube.com/watch?v=40KKfZAr1kU&t=4s

https://www.youtube.com/watch?v=lwusetUYG3Q&t=2s

https://www.youtube.com/watch?v=r1qIm1NsK3A&t=7s

https://www.youtube.com/watch?v=8LkSthpPdVk&t=4s

https://www.youtube.com/watch?v=cOwwuf4nYHU

https://www.youtube.com/watch?v=qdYQ0xTx8mc&t=2s

https://www.youtube.com/watch?v=G-IwKj5DneI&t=9s

https://www.youtube.com/watch?v=AUsDdyV7STM

https://www.youtube.com/watch?v=ULD-We_qs-0

https://www.youtube.com/watch?v=Ynhu8WsyTq8&t=22s

https://www.youtube.com/watch?v=-yCyy6fSlqw&t=27s