उत्तर भारत ठंड और कोहरे की मार झेल रहा है। शीतलहर जारी है, लोग धूप के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में इस कड़ाके की ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े, रूम हीटर ,कंबल रजाई का इस्तेमाल कर रहें हैं। ऐसे में ठंडे से बचने के लिए बाजार में कई तरह के नए नए प्रोडक्ट उपलब्ध है। जिसमें से अत्यधिक कंबल रजाई का इस्तेमाल किया जाता है। जो कि आपको बाजार में कई तरह के मिल जाएंगे।
लेकिन इन्हें खरीदने से पहले आपको इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जैसे की रजाई लेते समय आपको उसकी क्वालिटी का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे गर्म रजाई वह होती है जो व्हाइट फॉक्स फेदर से बनी होती है यह फेदर बत्तख की गर्दन के फरों का बना होता है। इसके साथ ही रजाई लेते समय टाग का ध्यान रखना चाहिए। यह एक इकाई क्षेत्र के इंसुलेशन का माप है।
माना जाता है कि 10 से 14 टाग को सबसे गर्म कैटेगरी की रजाई में रखा जाता है। वैसे तो इसकी वैल्यू रजाई कवर पर लिखी होती है लेकिन आप इसकी जानकारी दुकानदार से भी ले सकतें हैं। वही जयपुरी रजाई भी काफी गर्म होती है यह खास रूई और कपड़े की वजह से काफी गर्म होती है। इस रजाई को लोग आजकल खरीदना अधिक पसंद करतें हैं। इसका भार भी बहुत कम होता है।
इसके साथ ही एक्रेलिक कंबल सबसे गर्म और प्रीमियम क्वालिटी के होते है। इसको बनाने के लिए फाइन यान फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है। इनका वजन भी हल्का होता है। वही पोलिएस्टर से बने कंबल सॉफ्ट होते है लेकिन गर्म काम होते है और इसका वजन भी ज्यादा होता है। इसको लेने से पहले दुकानदार से जानकारी अवश्य ले ले।