यूपी के कुछ हिस्सों में आज होगी बारिश, गिरेगा तापमान, मिलेगी राहत

आज यानि बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गलत चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा बादलों की आवाजाही भी लगी…

आज यानि बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गलत चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से धूल भरी हवाई भी चलेगी जिस आज तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी आएगी।

पिछले दो महीने से भीषण गर्मी और हीट वेव का उत्तर प्रदेश के लोग सामना कर रहे हैं। वहीं अब पूर्वी हवाओं के आने से गर्मी से राहत मिलेगी। पूर्वी हवाओं की वजह से प्रदेश में तापमान भी गिरेगा। आज यानि बुधवार को उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से राहत मिलेगी।

हालांकि लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के मुताबिक मॉनसून अभी बिहार और झारखंड नहीं पहुंचा है। बिहार और झारखंड में अगले दो से तीन दिन में मानसून आएगा इसके बाद उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगा मानसून की गति धीमी हो गई है। ऐसे में कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में मानसून 23 जून से लेकर 26 जून के बीच आएगा जिससे यहां बारिश हो सकती है। हालांकि अभी 3 दिन प्रदेश में मानसून नहीं रहेगा हल्की-फुल्की बूंदाबांदी रहेगी और बादलों की आवाज आई भी रहेगी हीट वेव का रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

रात का तापमान 35 डिग्री तक जाएगा

लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, झांसी, आगरा, गोरखपुर, बलिया चुर्क, बहराइच,फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, मथुरा, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़ और बस्ती में अगले तीन दिनों तक हीट वेव का कहर जारी रहेगा। अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में वॉर्म नाइट और हीट वेव का कहर बना रहेगा। बादलों की आवाजाही भी रहेगी।
इन जिलों में बादलों की आवाजाही रहेगी।

वाराणसी, प्रयागराज, झांसी, आगरा और बुंदेलखंड आज पूरे उत्तर प्रदेश में गर्म रहेंगे। यहां का अधिकतम तापमान आज भी 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

इन जिलों में रहेगी तेज़ धूप

उरई, हमीरपुर, बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और इटावा आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई में आज तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। यहां का न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यहां पर आज से तापमान चढ़ेगा।