महिला लटक रही थी छत से और पति ने थाम रखा था हाथ, नीचे दिख रही थी मौत लेकिन तभी

कर्नाटक के बेंगलुरु से दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आ रही हैं। यहां एक महिला तीन मंजिला इमारत से गिर गई। वह छत पर कुछ…

कर्नाटक के बेंगलुरु से दर्दनाक हादसे की तस्वीर सामने आ रही हैं। यहां एक महिला तीन मंजिला इमारत से गिर गई। वह छत पर कुछ काम कर रही थी तभी उसका पति भी साथ में था। महिला के पैर के नीचे साबुन आ गया। इसके बाद उसका पैर फिसला और महिला का बैलेंस बिगड़ गया।महिला फिसल कर छत से गिरने वाली थी तभी उसके पति ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला को वह ऊपर खींचने की कोशिश करने लगा लेकिन तभी महिला का हाथ भी फिसल गया और वह इमारत से गिर गई।

महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।मामला डीजे हल्ली थानाक्षेत्र के अंतर्गत कनकनगर का है। 27 साल की रुबाई अपने पति के साथ छत पर कपड़े धो रही थी। जैसे ही वो कपड़े सुखाने के लिए उठी, नीचे पड़े साबुन पर उसने गलती से पैर रख दिया। इससे महिला का बैलेंस बिगड़ा और वह छत से गिरने लगी। महिला का पति भी उसके साथ ही खड़ा था।

पति भी उसके साथ था। उसने बिना मौका गवाए पत्नी का हाथ पकड़ लिया और उसे ऊपर को खींचना शुरू किया। महिला को छत पर लटका हुआ देखकर सड़क पर भीड़ भी इकट्ठा हो गई। इससे पहले कोई कुछ मदद कर पाता पति के हाथ से पत्नी का हाथ फिसल गया। महिला फिर तीन मंजिला बिल्डिंग से नीचे गिर गई और गिरते ही उसके शरीर से खून बहने लगा पति दौड़कर नीचे पहुंचा और एंबुलेंस को बुलाया।

उसे एंबुलेंस से विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया गया
इलाज के दौरान महिला कोमा में चली गई है। उसकी हालत गंभीर है. डॉक्टर्स महिला का इलाज कर रहे हैं। इस घटना की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। महिला जब छत से लटकी हुई थी, तब एक शख्स जो कि दूसरी बिल्डिंग पर खड़ा था, उसने महिला की तस्वीरें अपने फोन में कैद कर लीं।

इसमें दिख रहा है कि कैसे महिला छत से लटकी हुई है। महिला के पति ने उसे बचाने के लिए उसका हाथ थामा हुआ है लेकिन थोड़ी देर बाद महिला का हाथ फिसला और वह नीचे गिर गई।