इसे भी पढ़ें
इसे भी पढ़ें
एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के बुढ़ापे का एक सहारा था जिससे कर्मचारियों को अपने जीवन आराम से व्यतीत होने की आस रहती थी। लेकिन सरकार कर्मचारियों से उनके हक छीनने का कार्य कर रही है जो न्याय संगत नहीं है उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।
जूनियर शिक्षक संघ की ओर से धरने को समर्थन दिया गया। धरने के समापन के बाद संघ की ओर से डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। धरने में चंदन सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र पांडे, सुरेंद्र सिंह भंडारी, अनिल कांडपाल, शिवदत्त तिवारी, गणेश भंडारी, मनोज बिष्ट, मनोज शर्मा, प्रकाश मेहता, प्रकाश जोशी, राकेश बिष्ट, पवन उपाध्याय, बलवंत अधिकारी, गिरीश नेगी, प्रदीप सती, अर्जुन सिंह बिष्ट, हेमा लटवाल, कंचना साह, सुमन बिष्ट, पूनम जोशी, पुष्पा उपाध्याय, नीमा कनवाल, आरती जोशी, जया हरकोटिया, ममता वर्मा, एकता सैजवाल समेत कई पदाधिकारी व शिक्षक मौजूद थे।
उत्तरा न्यूज की फीड व्हाट्सएप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें…….