50 किलोमीटर के रफ्तार से आने वाला है तूफान, अगले पांच दिनों में 17 राज्यों में होगी जोरदार बारिश

भारत मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूरे देश की अलग-अलग स्थितियों को लेकर चेतावनी जारी की है, जहां एक और कई हिस्सों…

n6604603361744784968763f7c9368dd8d334121452746159b66c8d07808f5694c422dbcae84c0c11efc852

भारत मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूरे देश की अलग-अलग स्थितियों को लेकर चेतावनी जारी की है, जहां एक और कई हिस्सों में आंधी, तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी और राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में भीषण लू और गर्म रातों ने चिंता बढ़ा दी है।


मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहे कि देश के कई हिस्सों में कुल पांच चक्रवर्ती परिसंचरण एक्टिव हुए हैं। पश्चिम राजस्थान, दक्षिण मध्य प्रदेश , गल्फ ऑफ मन्नार, तमिलनाडु से लगे बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी असम में इसका केंद्र है।


इसके अलावा दो तरफ रेखाएं भी दक्षिण मध्य प्रदेश से गंगा पश्चिम बंगाल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैल गई है जिससे मौसम में उथल-पुथल देखने को मिलेगी।


मौसम विभाग के मुताबिक, ओडिशा, बिहार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। 16 अप्रैल को ओडिशा में भारी बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।

17 अप्रैल को बिहार, झारखंड और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में तूफानी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 16 अप्रैल को महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।


वहीं अगर दक्षिण भारत के बारे में बात की जाए तो तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल में अगले 5 दिनों तक बिजली और गरज के साथ बारिश होगी दवाओं की गति भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है।


मौसस विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा हैकि 16 से 20 अप्रैल के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 18-19 अप्रैल को भारी बारिश, ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की हवाओं की आशंका है।

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे मैदानी इलाकों में भी बारिश और धूलभरी आंधी का असर दिख सकता है।


मौसम विभाग में पश्चिमी राजस्थान में 16 से 18 अप्रैल तक आलू की गंभीर स्थिति भी बताई है पूर्वी राजस्थान में गुजरात में 18 अप्रैल तक इस लू का असर रहेगा। कोंकण, गोवा, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक में उमस भरे हालात बन सकते हैं। राजस्थान और मध्य प्रदेश में गर्म रातों की चेतावनी भी दी गई है।