बागेश्वर। व्यापार मंडल अध्यक्ष के निधन पर शोक।

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

व्यापार मंडल अध्यक्ष के निधन पर शोक

holy-ange-school

बागेश्वर संवाददाता। बागेश्वर: गरुड़ ब्लॉक के व्यापार मंडल अध्यक्ष दीप लाल वर्मा का निधन हो गया। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। उनके निधन पर जिले भर के व्यापारियों ने शोक जताया। स्वर्णकारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
व्यापारी वर्मा की तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले गए थे। जहां उनका निधन हो गया। वह 59 साल के थे। उनके असमय निधन पर बागेश्वर, गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर सहित पूरे जिले के व्यापारियों शोक जताया। स्वर्णकारों ने अपनी दुकानें बंद रखी। इधर, गरुड़ में व्यापार मंडल ने शोक सभा कर दो मिनट का मौन रखा। ईश्वर से मृतक की आत्मा को शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। वर्मा के निधन पर प्रदेश महामंत्री नवीन वर्मा, अल्मोड़ा के नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल बबलू नेगी, हरीश सोनी, जिला महामंत्री अनिल कार्की, अखिल आजाद, प्रेम सिंह नेगी, उमेश साह, तारा सिंह कपकोटी, शेर सिंह ऐठानी, हेम कपकोटी, संजय वर्मा, देव अधिकारी, रमेश दानू, भगवत रावल आदि ने दुख जताया।

ezgif-1-436a9efdef
Joinsub_watsapp