बीट वॉचर की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद भेजा जेल

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

कालाढूंगी से शाकिर हुसैन
कालाढूंगी। बीट वॉचर की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


हलद्वानी अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हु्ये बताया कि 22 जून शुक्रवार तड़के वन विभाग के बिट वाचर की लकड़ी तस्करों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिसमें फरार चल रहे मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह को रविवार को काशीपुर डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ़्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा, 12 कारतूस, मोबाइल व एक खाली खोखे बरामद किए है। इधर घटना में वन विभाग ने लखविन्दर सिंह, परमजीत, सूरज, करन सिंह के खिलाफ लिखित तहरीर दी थी। जिसमे से मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह फरार चल रहा था। जबकि अन्य को पुलिस गिरफ़्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है। बरहैनी रेेंज के कर्मचारी संघन चैकिंग कर रहे थे। तभी किसी मुखबिर ने सूचना दी कि तराई केन्दीय वन प्रभाग के बरहैनी रेंज में बोर नदी के किनारे तस्करों द्वारा खैर के पेड़ काटे गए है। सूचना पाकर बरहैनी रेंज अधिकारी रूप नरायण गौतम ने बिट अधिकारी दीपक नेगी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर मोके पर रवाना कर दी थी। सुबह तड़के कटे पेड़ों को उठाने पहुचे तस्करों ने वन कर्मचारियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें बहादुर सिंह के पेट मे व महेंद्र सिंह के पैर में गोली लग गई थी। दोनो को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां बहादुर सिंह की मौत हो गई थी।लखविन्दर सिंह पर एसएसपी ने 500 रुपए का नगद ईनाम रखा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कई अपराध कबूल किये है।

https://uttranews.com/2019/07/15/elderly-slaughterers-not-found-even-after-six-days-police-discovered-cctv-footage/

Joinsub_watsapp