विदेशों में भी दिखने लगा भगवान राम का असर , राम सिया राम में झूमे भाई बहन , देखें वीडियो

अयोध्या राम मंदिर की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसको लेकर देश का हर व्यक्ति चर्चा कर रहा है। भगवान राम का…

अयोध्या राम मंदिर की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। जिसको लेकर देश का हर व्यक्ति चर्चा कर रहा है। भगवान राम का असर अब विदेशो में तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है जिसमें तंजानिया के फेमस टिक टॉक स्टार कीली और नीमा पॉल ‘राम सिया राम ‘ गाने पर लिप सिंग और डांस करते नजर आ रहें है। दोनो के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

टिक टॉक स्टार कीली और नीमा पॉल फेमस सिंगर सचेत और परंपरा के हिट गाने राम सिया राम पर बारिश में लिप सिंग और डांस करते नजर आ रहें है। जिसमें दोनो ने अपनी ट्रेडिशनल मासाई ड्रेस पहनी है। उनकी इस टिक टॉक वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद कर शेयर किया जा रहा है।