रील बनाने के शौक ने ले ली शख्स की जान, हंसते-हंसते जल्लाद को ले गए ‘यमराज’, गाजीपुर में हुए हादसे का वीडियो वायरल

मौत का कोई भरोसा नहीं वह कभी भी और कैसे भी आ सकती है। ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर देखने को…

n6580403461743226924304a69741409b9112ea51284865e83044e758c084c9947d7d1cda3b748b865c405e

मौत का कोई भरोसा नहीं वह कभी भी और कैसे भी आ सकती है। ऐसा ही एक जीता जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से यह वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ई रिक्शा की छत पर खड़े होकर डांस कर रहा है।


शख्स नशे में धुत है और दूसरा व्यक्ति उसकी वीडियो बना रहा है। यह इंस्टाग्राम रील बना रहा है कि अचानक छत से गिर जाता है। गिरते ही उसकी मौत हो जाती है। उसे अस्पताल भी ले जाया जाता है लेकिन डॉक्टरों ने उसे पहले ही जांच मे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पोस्टमार्टम हाउस के आउटिंग सोर्सिंग कर्मचारी चंद्रशेखर के रूप में हुई है, जिसे इलाके के लोग जल्लाद के नाम से जानते थे।


उसकी मौत होने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। लोगों का कहना है कि उसे हमेशा से ही रील बनाने का शौक था और वह इसी चक्कर में मर गया। चंद्रशेखर का पोस्टमार्टम इस मोर्चरी में हुआ जहां वह नौकरी करता था।


प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि चंद्रशेखर नशे में था और वह ई-रिक्शा के ऊपर खड़े होकर इंस्टाग्राम रील बनवा रहा था। वह गाने पर नाच रहा था और अचानक उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह मुंह के बाल गिर गया।

नीचे गिरते ही वह बेहोश हो गया उसे तुरंत उठाकर अस्पताल ले जाया गया लेकिन वह नहीं बचा। वह पोस्टमार्टम हाउस में साफ-सफाई का काम करता था।

डॉक्टरों की उनके कामों में भी मदद करता था। उसकी 2 शादियां हुई थीं। बड़े बेटे के 4 बच्चे हैं। छोटा बेटी दिल्ली में रहता है। दोनों बेटे पिता की मौत होने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे।