पानी में तैर रही थी लाश तभी दौड़ते भागते हुए आए लोग, लेकिन बाहर निकलते ही बोल पड़ा मुर्दा !

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा।…

n65848703617435748240579849b03cf09fa92e510f083ca455975abd1fec38d606c78950b9c247a60588fc

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। एक पल के लिए आपको भी यकीन नहीं होगा।

यह मामला बांग्लादेश के कोमिला सिटी का है वहां की एक झील के किनारे हड़कंप मच गया जब लोगों की नजर पानी पर गई। उन्हें झील में एक लाश तैरते हुए दिखाई दी।

इसे देखकर लोग चीखने लगे और बोले,”कोई डूब गया” दौड़ते भागते लोग देखने पहुंचे तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।


इसी बीच एक शख्स ने पानी में छलांग लगाई थी और उसे शव को किनारे खींचा और बाकी लोगों ने फौरन CPR शुरू कर दिया, ये सोचकर कि ये मर चुका लड़का है लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि सबके मुंह खुले रह गए। बाहर निकालते ही मुर्दा बोल पड़ा।


लोग हैरानी से उसे देखने लगे सबसे पहले इस लड़के ने आंखें खोली होठों पर हल्की सी हंसी आई और उठकर बैठ गया फिर सच्चाई पर से पर्दा उठा।

यह कोई मृत व्यक्ति नहीं था बल्कि एक जिंदा किशोर था जो पानी पर सो रहा था लेकिन लड़के की शर्मिंदगी भरी मुस्कान देखकर लोग हैरान रह गए।


पता चला कि वह करीब 1 घंटे से झील में तैर रहा था बिना हिले डुले जिसकी वजह से सबको गलतफहमी हुई। बाद में पहचान हुई तो पता चला कि यह कोमिला के धर्मसागर पार्क के इलाके में भीख मांगने का काम करता है।


वह भीख मांगते हुए घूमता है लेकिन वह चांदपुर की इस झील तक कैसे पहुंचा, ये अभी तक रहस्य बना हुआ है। लोगों ने उसे “बचाने” के बाद सवालों की झड़ी लगा दी। कुछ ने इस अजीब नज़ारे का वीडियो अपने फोन में कैद कर लिया और वो क्लिप सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई।