प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश जिले के पट्टी थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है यहां कक्षा 8 में पढ़ने वाली एक नाबालिक छात्रा के साथ उसके ही शिक्षक ने दुष्कर्म किया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली है। और आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया, ”एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की एक 14 वर्षीय छात्रा ने स्कूल के एक शिक्षक पर उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर हमने आरोपी शिक्षक उदय राज यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।”
पुलिस का कहना है कि परिजनों को घटना की जानकारी शुक्रवार को हुई जब लड़की बार-बार स्कूल जाने से मना करने लगी। परिजनों के बार-बार कहने के बाद भी वह लड़की नहीं मानी। इसके बाद जब उसके घर वालों ने पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया। एएसपी ने बताया, ‘पूछे जाने पर नाबालिग लड़की ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया।
परिवार के सदस्य ने पुलिस से संपर्क किया और प्राथमिकी दर्ज कराई।’ उन्होंने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।