shishu-mandir

पर्यावरण को लेकर अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेने ताइवान जाएंगे अल्मोड़ा के जन्मेजय

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

उत्तराखंड छात्र संगठन से जुड़े हैं जन्मेजय तिवारी

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा:- उत्तराखंड छात्र संगठन से जुड़े जन्मेजय तिवारी 27 से 31 अक्टूबर तक ताइवान में होने वाली ग्लोूल यंग ग्रीन व ग्लोबल ग्रीन की संयुक्त बैठक में भाग लेंगेट इस दौरान 30 अक्टूबर को उनका प्रतिनिधिमंडल ताइवान के उपराष्ट्रपति चैन चिन जैंन से भी मुलाकात करेंगे| जन्मेंजय 26 अक्टूबर को दिल्ली से रवाना होंगे और 1 नवंबर को वापस दिल्ली पहुचेंगे|
दुनिया में पर्यावरणीय विकास के लिए राजनैतिक हस्तक्षेप के लिए वैश्विक स्तर पर विभिन्न देशों में काम कर रहे राजनैतिक दलों ने ग्लोबल ग्रीन का गठन किया है| इसमें 2017 में लीवरपूल इंग्लेंड में हुए सम्मेलन में जन्मेंजय एशिया प्रशांत देशों से 8 सदस्यीय अंतर्राष्ट्रीय समिति में चुने गए थे| वर्तमान में वह एशिया प्रशांत क्षेत्रों के यंयोजक का काम देख रहे हैं|
जन्मेंजय की ताईवान की यह दूसरी यात्रा है| वह इसी माह स्वीडन में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय बैठक में भाग लेकर लौटे हैं| जन्मेंजय उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी व स्वर्गीय मंजू तिवारी के पुत्र हैं|