Second Solar Eclipse 2024: साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। इसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है। यह सूर्य कब लगेगा और भारत में इसका क्या असर होगा, जानिए।
Next Surya Grahan in 2024: सूर्य ग्रहण महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है। इसे हिंदू धर्म में और ज्योतिष में भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। धर्म शास्त्रों में सूर्य ग्रहण के कई नियम है। इसमें ग्रहण के दौरान कई काम वर्जित भी बताए गए हैं। साल 2024 के दो ग्रहण लग चुके हैं। पहला ग्रहण बीते 8 अप्रैल को लगा था और अब दूसरा ग्रहण लगने वाला है साल 2024 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण कब लगेगा आइए जानते हैं।
कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण?
इस साल 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को लगने वाला है। इस दिन सर्व पितृ माह में पडने वाली अमावस्या को सर्वपितृ ,पितृ मोक्ष अमावस्या और महालया कहते हैं। यह पितृ पक्ष का आखिरी दिन होता है। इस दिन पितरों को विदाई दी जाती है। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर लगना शुरू होगा और आधी रात को 3 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा। इस तरह सूर्य ग्रहण की कुल अवधि कुल 6 घंटे 4 मिनट की रहेगी।
सूर्य ग्रहण का सूतक काल
क्योंकि सूर्य ग्रहण रात में लग रहा है इसलिए यह भारत में नहीं दिखाई देगा और यहां पर सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। साल 2024 का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा यह दुनिया के अन्य देशों में देखा जा सकेगा। यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों, आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली, पेरू, होनोलूलू, ब्यूनो आयर्स, अंटार्कटिका जैसे इलाकों में देखा जा सकेगा।
बनेगा रिंग ऑफ फायर
साल 2024 दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. इसे रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं। जब चंद्रमा सीधे धरती और सूर्य के बीच से गुजरता है तो वो सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता और एक गोल्डन रिंग बन जाती है, इसे ही रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।