08 मई 2021
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल (Nainital) के डी.एस. बी. परिसर के पुस्तकालयाध्यक्ष डा. सुचेतन साह का 43 वर्ष की आयु में सुशीला तिवारी अस्पताल में निधन हो गया है। डा. सुचेतन साह बी.लिब तथा एम.लिब पाठ्यक्रम के संयोजक, इग्नू के सहायक कोडिनेटर तथा सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण के पदों पर भी रहे थे।
यह भी पढ़े….
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा- कोरोना (Corona) प्रसार को रोकने के 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकार
डा. सुचेतन साह के कई शोध पत्र एवं दो पुस्तकें भी प्रकाशित हुई थी। उन्होंने पुस्तकालय के आधुनिकीकरण में कई आवश्यक बदलाव भी किये। उन्होंने उत्तराखंड पुस्तकालय संघ के साथ साथ अंतराष्ट्रीय पुस्तकालय संघ के सदस्य रूप में फ्रांस में आयोजित बैठक में भी प्रतिभाग किया था।
यह भी पढ़े….
Uttarakhand- प्रदेश के सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer vacation) की घोषणा
डा. सुचेतन साह के निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल (Nainital) के कुलपति प्रो. एन के जोशी, पूर्व कुलपति प्रो. डी.के नौडियाल, प्रो. एचएस. धामी, प्रो. नागेश्वर राव, निदेशक प्रो. एल. एम. जोशी, प्रो. देवेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रो. नीता शर्मा, कूटा अध्यन प्रो. ललित तिवारी, डॉ. विजय कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. दीपक, डॉ. प्रदीप कुमार, सहित सभी शिक्षकों, कमचारियों और छात्रों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
यह भी पढ़े….
खौफनाक: कोरोना (Corona) संक्रमण से पहली बार 24 घंटों में 4 हजार से अधिक मौतें, 4 लाख से अधिक नये मामले
Almora Breaking- कालीमठ के पास मिला क्षत-विक्षत शव, पुलिस जांच में जुटी
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos