अल्मोड़ा। श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कुमांऊ महोत्सव कार्यक्रम शुरू हो गया है। नंदादेवी से इस महोत्सव का आगाज हुआ।पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मेला 31 अगस्त तक चलेगा। सभी कार्यक्रम जीआईसी अल्मोड़ा में आयोजित होंगे। इस बार मेला स्थल पर लोगों के मनोरंजन के लिए लाए गए दो ऊंट आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। सजाए गए दोनों ऊंट झांकी में भी शामिल किए गए थे।
शोभा यात्रा में पारंपरिक परिधानों में महिलाएं मौजूद रही। कृष्ण राधा के पारंपरिक वेशभूषा में नन्हें मुन्ने बच्चे भी मौजूद रहे। नंदा देवी से यह शोभा यात्रा मुख्य बाजार और मुरलीमनोहर मंदिर होते हुए जीआईसी परिसर पहुंची जहां विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की शुरूआत हुई। इस अवसर पर राजेन्द्र तिवारी, वैभव पांडे, अमरनाथ नेगी,रवि रौतेला, बिट्टू कर्नाटक, परितोष जोशी,पूरन रौतेला सहित,लता तिवारी,प्रीति बिष्ट,सुशील साह,डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।