shishu-mandir

स्पीक मैके ने दी जिले के 12 स्कूलों में कुचीपुड़ी नृत्य की प्रस्तुति

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
photo -uttranews
photo -uttranews

अल्मोड़ा-: 1971 में स्थापित स्पीक मैके संस्था से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जिले के 12 राजकीय विद्यालयों में भारतीय शास्त्रीय नृत्य कुचीपुड़ी की आकर्षक प्रस्तुति दी | कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारतीय कला व शास्त्रीय नृत्य व संगीत को बढ़ावा देना था | आंध्र प्रदेश की टी रेड्डी लक्ष्मी ने विद्यालयों मे इस नृत्य विधा की प्रस्तुति देते हुए छात्र छात्राओं को इस नृत्य विधा की जानकारी दी |

photo -uttranews

आयोजक मंडल के सार्थक अरोड़ा ने बताया कि टी. रेड्डी लक्ष्मी 12 से अधिक देशों में अपनी कला प्रस्तुतियां दे चुकी हैं| उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा के जिलाधिकारी के प्रयासों से यह आयोजन सफल रहा और इसमें दि आइआइएमटी हल्द्वानी के कार्यकर्ता पृथ्वी कुनियाल व विजय परगाई द्वारा अपना योगदान दिया |