पूर्व लोस अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन
लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी का निधन हो गया है। वह 89 साल के थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
दिल का हल्का दौरा पड़ने के बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमनाथ चटर्जी के निधन पर शोक जताया है। सोमनाथ चटर्जी सन 1968 में सीपीएम के सदस्य बने| उन्होंने दलगत राजनीति को कभी खुद पर हावी नहीं होने दिया