shishu-mandir

इलाज में लापरवाही के खिलाफ फूटा लोगो का गुस्सा

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

सोमेश्वर। शनिवार को इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए लोगो ने स्वास्थय विभाग के अधिकारियो का घेराव किया।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

ज्ञातव्य है कि शनिवार को सोमेश्वर अस्पताल में एक प्रसूता की बच्चे को जन्म देने के बाद मृत्यु हो गयी थी। महिला की मृत्यु का कारण अत्यधिक रक्तस्राव बताया जा रहा है। आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियो के सोमेश्वर अस्पताल में आने पर उन्हें लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक अल्मोड़ा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से आये अधिकारियो की महिला के परिजनों और जनप्रतिनिधियो से बंद कमरे में वार्ता जारी थी। इस प्रकरण में कांग्रेस खुलकर पीड़ित पक्ष के साथ आ गयी है। स्थानीय विधायक एवं राज्यमंत्री का इस मसले पर बयान नहीं आया है अलबत्ता भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द पिलख्वाल ने स्वास्थय महानिदेशक से इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।