shishu-mandir

तो दिल्ली की निर्भया को मिलने वाला है न्याय,तिहाड़ में बढ़ी सर​ग​र्मियां

Newsdesk Uttranews
3 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

डेस्क— सात साल पहले देश को हिला देने वाले निर्भया गैंगरेप केस के चारों दोषियों को फांसी की सजा(Death penalty) जल्द मिल सकती है। सूत्रों की माने तो चारों दोषियों को जल्द फांसी दी जा सकती है। 16 दिसंबर 2012 को हुए इस कांड के दोषियों को 16 दिसंबर को ही फंदे पर लटकाया जा सकता है।

जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल प्रशासन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस जघन्य कांड के दोषी सिद्ध अभियुक्त इसी जेल में बंद हैं। छह पर इस घटना में संलिप्त होने का आरोप था। एक आरोपी नाबालिक होने के चलते छूट चुका है। जबकि एक ने जेल में ही आत्महत्या कर ली थी। सूत्रों के अनुसार 16 दिसंबर को फांसी दी जा सकती है। तिहाड़ प्रशासन(Tihar Administration) ने तख्त तैयार करके एक डमी का ट्रायल किया है।

सात साल पहले 16 दिसंबर 2012 को मेडिकल की छात्रा निर्भया के साथ छह दरिंदों ने चलती बस में गैंगरेप किया था, छह में से एक दोषी नाबालिग था जो अब छूट चुका है. वहीं एक आरोपी रामसिंह ने तिहाड़ में ही आत्महत्या कर ली थी। बाकी बचे चार दोषियों को जल्द ही फांसी के फंदे पर लटकाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने एक डमी में 100 किलो रेत भरकर ट्रायल किया। मकसद यह था कि अगर दोषियों को फांसी दी जाती है तो क्या फांसी देने वाली वो स्पेशल रस्सी इनके वजन से टूट तो नहीं जाएगी।

निर्भया केस के दोषियों में से एक पवन को मंडोली जेल नंबर-14 से तिहाड़ जेल नंबर-2 में शिफ्ट कर दिया गया है, इसी में अक्षय और मुकेश भी बंद हैं।जबकि विनय शर्मा जेल नंबर-4 में बंद है।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें| click to like facebook page
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। click to see videos