अल्मोड़ा, 05 फरवरी 2021
अल्मोड़ा (Almora)। जनपद के कई पर्यटन स्थलों में इस साल का पहला हिमपात हुआ है। बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे पर रौनक आ गई, लेकिन हिमपात होने से ठंड में भी इजाफा हुआ है जिससे लोगों की खासकर बुजुर्गों की मुश्किलें बढ़ गई है।
यह भी पढ़े
Almora-सावधान! OLX में स्कूटी खरीदना महिला को पड़ा महंगा, फर्जी फौजी बनकर की ठगी
गुरुवार की रात अल्मोड़ा (Almora) जिले के ऊंचाई व ठंड वालें इलाकों स्याहीदेवी, बिनसर, मोतियापाथर, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, पनुवानौला, शौकियाथल, रानीखेत, झांकरसैम में हिमपात हुआ।
Almora Breaking – आग बुझाने में झुलसी बहू ने भी दम तोड़ा
सुबह ऊंची चोटियां व पेड़-पौंधे बर्फ से लकदक नजर आएं। हालांकि, कुछ स्थानों में काफी कम बर्फबारी हुई, जिससे शुक्रवार दोपहर तक अधिकांश इलाकों में बर्फ धीरे-धीरे पिघलने लगी।
इधर बिनसर में 3 से 4 इंच तक बर्फ गिरी। सड़क में बर्फ जम जाने के कारण पर्यावरण प्रेमी व सैलानी वाहनों के साथ मुख्य स्थल तक नहीं पहुंच सके। शाम तक मोटर मार्ग के खुलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बर्फबारी के बाद जिले में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात बारिश व बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान 17 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यहां देखें तस्वीरें-
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें
https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw