Snowfall alert in Uttarakhand : भारत के अलग अलग राज्यों में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ चल रहा था लेकिन अब फर्ज बर्फबारी होने की अपडेट सामने आ रहा है। चलिए जानते है किन किन राज्यों में बदलेगा मौसम।
मौसम विभाग के द्वारा alert जारी करते हुए बताया गया है कि बुधवार से अगले 4 दिनों तक देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम बदलने जा रहा है। उत्तर पश्चिमी पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में जमकर बरसात होने की संभावना जताई जा रही है।
देश की राजधानी दिल्ली में भी अगले दो से 3 दिनों तक बादल छाए रहने की बात सामने आई है। चलिए जानते है किन राज्यों में हो सकता है snowfall।
वहीं मौसम विभाग के द्वारा यह भी बताया गया कि देश के उत्तरी राज्य जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्के – फुल्के snowfall का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में भी अगले 4 दिनों तक बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही हल्की फुल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।बात करें उत्तर प्रदेश चंडीगढ़ उत्तरी हरियाणा पंजाब की तो यहां भी अगले 4 दिनों तक हल्की फुल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई है।