देहरादून। रविवार को आयोजित वेब मीडिया एशोसियेशन के चुनावों में शिव प्रसाद सेमवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये। श्री सेमवाल के साथ ही 19 पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। महासचिव पद पर आलोक शर्मा ने संजय भट्ट को 29 मतों से पराजित किया। शर्मा को 72 जबकि पंत को 43 मत प्राप्त हुए। दून के एक होटल में यह चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के २ पद, संगठन मंत्री, सह संगठन मंत्री, सह सचिव-२ पद, मीडिया प्रभारी-२ पद, गढ़वाल मंडल संयोजक के ३ पद, कुमाऊँ मंडल संयोजक के ३ पद और सोशल मीडिया प्रभारी के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वेब मीडिया के चुनावों में अध्यक्ष शिव प्रसाद सेमवाल, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज इष्टवाल,प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण, प्रदेश संगठन मंत्री दीपक धीमान,प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार राणा, विनय भट्ट, प्रदेश सह सचिव घनश्याम चन्द्र जोशी, सोमपाल सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी रजनीश सैनी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी स्वप्निल, प्रदेश सह संगठन मंत्री अमित आनन्द ,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी पद पर आशीष नेगी, अमित अमोली,संयोजक कुमाऊँ मंडल पद पर अनिल शाह, नवीन चन्द्र जोशी, अंजू बिष्ट, जबकि संयोजक गढ़वाल मंडल के लिये सुधीर पंचभैया, भूपेश्वर पैन्यूली, सबनम कुरैशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।