एसबीआई ग्राम सेवा योजना के तहत प्राथमिक व जीआईसी नैल में हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं, छात्रों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

UTTRA NEWS DESK
2 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा। एसबीआई फाउंडेशन मुंबई और संजीवनी संस्था रानीखेत द्वारा स्याल्दे ब्लॉक के ग्राम पंचायत नैल में एसबीआई ग्रामसेवा योजना का संचालन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर कई गतिविधियों का आयोजन किया। प्राथमिक विद्यालय नैल व राइंका नैल में छात्र—छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिताएं कराई गई।

holy-ange-school

प्राइमरी स्कूल नैल में कविता वाचन व कहानी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें दीपक ने प्रथम, हार्दिक ने द्वितीय एवं रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसके बाद निरक्षर महिलाओं के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को अपना नाम लिखना सिखाया गया।

ezgif-1-436a9efdef
gic nail 2

अंत में राजकीय इंटर कॉलेज नैल में छात्र—छात्राओं के बीच कई प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थिों ने पात्रता प्रतियोगिता में भाग लिया। 9 और 10 के विद्यार्थियों ने एक्सटेंप्री प्रतियोगिता में भाग लिया और कक्षा 11 और 12 के छात्र-छात्राओं के बीच वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रतियोगिता हुई। जिसमें सभी छात्र—छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

निर्णायक की भूमिका दीपेंद्र चन्द्र ढौंढियाल, दिनेश चंद्र जोशी, महेन्द्र सिंह पटवाल, सुषमा, डॉ. केएस रावत ने निभाई। सभी विजेता छात्र—छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गये। गतिविधियों में प्रोजेक्ट मैनेजर सिल्का सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज नेगी, हेम चंद्र सिंह, शांति देवी, चंदन सिंह, सुन्दर सिंह, गोविंद सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। गतिविधियों का संपादन संयुक्त रूप से सिल्का सिंह और डॉ. केएस रावत द्वारा किया गया।

Joinsub_watsapp