अल्मोड़ा। भाजपा हवालबाग मंडल के अध्यक्ष के रूप में मटेला गांव निवासी संजय बिष्ट के लगातार दूसरी बार चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कोसी बाजार में ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ उनका अभिनंदन किया।
मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट ने प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व, मंडल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दोबारा सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आगामी पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में हवालबाग मंडल के कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटकर संगठन को विजय दिलाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने संजय बिष्ट को लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनने की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि संजय बिष्ट के नेतृत्व में हवालबाग मंडल लगातार मजबूत हो रहा है और पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
कार्यक्रम में अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा, भाजपा नेता ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, धर्मेंद्र बिष्ट, गोकुल मेहता, आनंद डंगवाल, नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रताप बिष्ट, पूरन मुसयूनी, लोकेश कालाकोटी, देवस्थल महाराज ब्रहस्पति गिरी, सुनील बिष्ट, कुंदन कुमार बिष्ट, सुंदर मटियानी, मनीष बिष्ट, प्रमोद जोशी, रवि चौहान, अमित बिष्ट, सुनील नेगी, कृष्ण बहादुर सिंह, अमित शाह मोनू, अर्जुन बिष्ट, किशन बिष्ट, कुँवर बिष्ट, गोविंद बिष्ट, नंदन बिष्ट, दीपक अधिकारी, महेंद्र रावत, सूरज सलाल, जमन बिष्ट, मनोज उपाध्याय, ललित कनवाल, चंदन बहुगुणा, बालम मेहता, कैलाश नाथ गोस्वामी, लीला बोरा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, वर्तमान किसान मोर्चा के पदाधिकारी चंदन रावत, राजेंद्र बिष्ट, मनोज कनवाल, गोकुल कनवाल, नीरज रावत, रोहित बिष्ट, हरीश बिष्ट, रविंद्र बिष्ट, संजय बोरा, दीपक सिंह ऐरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान संजय बिष्ट ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भाजपा की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
हवालबाग मंडल में भाजपा को और मजबूत बनाने का संकल्प
संजय बिष्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, और सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से हवालबाग मंडल को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे और आने वाले चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे।