संगठन की मजबूती के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने ली कुवांली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक

अल्मोड़ा- न्याय पंचायत कुवाली एवं दोलाघट कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने…

अल्मोड़ा- न्याय पंचायत कुवाली एवं दोलाघट कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने को कहा इस मौके पर सोमेश्वर विधानसभा के कार्यकर्ता भानुप्रकाश जोशी में चंदे के रूप में 11 हजार रुपये का चैक सौंपा | अन्य कई कार्यकर्ताओं नें भी पार्टी फंड में सामर्थ्य अनुसार चंदा दिया |
बैठक में एससी प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र बराकोटी, द्वाराहाट द्वितीय के ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र बिष्ट, हवालबाग ब्लाक अध्यक्ष गोपाल सिंह खोलिया ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया |
बैठक में ब्लाक कार्यकारणी का गठन किया गया साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ग़ांधी द्वारा चलाये जा रहे जन सम्पर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी को चंदे के रूप में सहयोग पर चर्चा की |
दोनों बैठकों में बूथ लेबल पर कार्य करने की अपील जिलाध्यक्ष द्वारा कार्यकर्ताओं से की गई बैठक में हरीश मेहरा, हरीश रौतेला, पान सिंह पांडे जी ,शिवराज सिंह नयाल, राहुल खोलिया , शिव सिंह बजेठा, मदन बजेठा, कुंदन सिंह परिहार, सुंदर लाल वर्मा, नंद किशोर, आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।