तोली के शहीद तिवारी की सैन्य सम्मान के साथ की गई अंतेष्ठी,जागेश्वर धाम में हुआ संस्कार, सेना के टुकड़ी में दी सलामी

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

अल्मोड़ा:- पठानकोट में तैनात 19 कुमाऊँ के जवान सुशील तिवारी का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक क्षेत्र पहुंचा, तोली बर्तोली निवासी सेना के जवान सुशील 30 गत 4 फरवरी को एक दुर्घटना में घायल हो गए थे | 5 फरवरी को उनका निधन हो गया |
गुरुवार को सेना के माध्यम से तिरंगे में लिपटा सुशील का शव घर पहुचा, पूरे क्षेत्र के लोग उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़े | उनका 6 वर्ष का एक बच्चा है | घर में कोहराम व गांव में शोक की लहर दौड़ गई |
अंतिम दर्शनों के बाद पार्थिव शरीर को जागेश्वर धाम ले जाया गया | जहां शहीद को अंतिम सलामी देने के साथ सैन्य अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित किए जबकि गणमान्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि दी, दन्या से पुलिस टीम भी पहुँची थी | धौलादेवी के ब्लाँक प्रमुख व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष पांडे, कनिष्ठउप प्रमुख प्रकाश भट्ट, शेखर पांडेय सहित अनेक कई गणमान्य व्यक्ति व स्थानीय लोग मौजूद थे, गमकीन माहौल के बीच रिमझिम बारिश भी हुई मानो नियति भी इस घटना पर रो रही हो, जागेश्वर धाम के शमशानघाट पर शहीद का अंतिम संस्कार किया गया |

holy-ange-school
Joinsub_watsapp