सड़क हादसा अपडेट: नींद व कोहरे ने छीन ली दो परिवारों की छह ​जिंदगी, दुर्घटना में घायल महिला ने भी तोड़ा दम

UTTRA NEWS DESK
3 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

डेस्क। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर सकनीधार के पास हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला ने भी ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में दो परिवारों के छह लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है।

ezgif-1-436a9efdef

गौरतलब है​ कि आज सुबह करीब 11 बजे देवप्रयाग से करीब 19 किमी दूर ऋषिकेश से देवप्रयाग की ओर आ रही एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

hadsa 11

इस हादसे में पांच लोगों मकान सिंह (49) और उसका पुत्र पंकज (18) निवासी झांकड़ी पालकोट देवप्रयाग टिहरी, फूलदेई देवी (53) पत्नी मदन सिंह रावत निवासी श्यामपुर फाटक रामेश्वरपुरम ऋषिकेश, लक्ष्मी देवी (35) पत्नी नरेंद्र सिंह उसकी पुत्री नेहा (12) निवासी सेमा भरदार रुद्रप्रयाग की मौत हो गई है।

जबकि मकान सिंह की पत्नी सौंपा देवी (42) को उपचार हेतु पहले सीएचसी देवप्रयाग ले जाया गया स्थिति गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे एम्स ऋषिकेश भेजा। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत ने बताया कि घना कोहरा व चालक को नींद की झपकी आना दुर्घटना की वजह हो सकती है। मौसम खराब होने व खड़ी चढ़ाई होने के कारण एसडीआरएफ व पुलिस टीम को रैसक्यू में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

देर शाम तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। मृतकों के गांव से आए लोगों के पहुंचने के बाद मृतकों की पहचान हो सकी। बताया जा रहा कि जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां पूर्व में एनएच प्रशासन और लोनिवि को दीवार लगाने के सुझाव दिए गए ​थे। लेकिन मामले में कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। यह भी बताया जा रहा है कि इस रूट में पहले भी हादसों में कई लोगों की मौत हो चुकी है।

उत्तरा न्यूज की खबरें व्हाट्सएप पर सबसे पहले पाने के लिए 9412976939,9456732562, 9639630079 पर फीड लिख कर भेंजे।
आप इस लिंक पर क्लिक कर हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते है। https://t.me/s/uttranews1
आप हमारे टविटर पेज से जुड़कर फीड प्राप्त कर सकते है। https://twitter.com/uttra_news?lang=en
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews को सब्सक्राइब करें। https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw

Joinsub_watsapp