shishu-mandir

दुखद घटना-: सड़क हादसे में दुल्हन की मौत दूल्हा गंभीर घायल, बागेश्वर में हुई घटना से हर आंख से निकले आंसू

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
IMG 20190526 075734
Screenshot-5

बागेश्वर सहयोगी।
दफौट क्षेत्र के रतमोली इन्टरकालेज के पास नवदम्पति की वेगनआर खाई में गिर गई, इस दुखद हादसे में दुल्हन की मौत हो गई जबकि दूल्हे की हालत गंभीर है उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है|
जानकारी के अनुसार नव दंपत्ति कुला रंचौरा से अपने घर बेरीनाग जा रहा था। पता चला है कि कौसानी घूमकर नवविवाहित जोड़ा लौट रहा था तभी यह हादसा हो गया।
तहसीलदार बागेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात लगभग 7 बजे ग्राम रतमोली पटवारी क्षेत्र जेठाई अंतर्गत कुलारंगचौड़ा से बागेश्वर आते समय वाहन वैगनार संख्या -Uk 05 B 4440 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, ,घटना की जानकारी प्राप्त होते ही तहसीलदार बागेश्वर,सम्बन्धित पटवारी व पुलिस टीम मौके पर पहुँची। वाहन में 2 लोग सवार थे,जिनकी पहचान मनोज सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी गणेशचौक बेरीनाग पिथौरागढ़ गंभीर घायल व सोनिका पत्नी मनोज सिंह उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई जिन्हें निजी वाहन से बागेश्वर जिला अस्पताल लाते समय रास्ते मे 108 में शिफ्ट किया गया, अस्पताल में घायल महिला को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया है, मनोज सिंह गंभीर घायल होने के कारण हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है| कार में यही नव विवाहित जोड़ा था जो घूम कर वापस लौट रहा था घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है|

new-modern
gyan-vigyan