प्रधानमंत्री मोदी को रूस देगा अपने देश का सर्वोच्च सम्मान

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
Screenshot-5

holy-ange-school

डेस्क (मीडिया सोर्स)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस ने अपने देश का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान (ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल) देने की बात कही है। यह पुरस्कार उन्हें भारत और रूस के बीच संबधों को मजबूती देने के लिए दिया जाएगा। यह जानकारी नई दिल्‍ली स्थित रूसी दूतावास ने शुक्रवार को दी है जानकारी के अनुसार यह अवार्ड उन हस्तियों को दिया जाता है जो रूस के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में अंतरराष्ट्रीय नेतृत्व में योगदान करते हैं।

ezgif-1-436a9efdef
modi media source
photo by credit media source

रूसी दूतावास के बयान में कहा गया है कि रूस ने 12 अप्रैल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से सम्‍मानित करने का फैसला किया। बता दें कि इस पुरस्कार की स्थापना 17वीं शताब्दी के अंत में रूस के तत्‍कालीन सम्राट ज़ार पीटर प्रथम ने की थी। इस सम्‍मान को अन्‍य पुरस्‍कारों के साथ अक्‍टूबर 1917 की क्रांति के बाद समाप्त कर दिया गया था। लेकिन, जुलाई 1998 में रूसी राष्‍ट्रपति बोरिस येल्‍तसिन द्वारा इसे दोबारा शुरू किया गया।
यह सातवां अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित हुए हैं। प्रधानमंत्री को संयुक्त अरब अमीरात के सर्वोच्च नागरिक अवार्ड ‘जायद मेडल’ से सम्मानित किए जाने के एक हफ्ते बाद रूसी पुरस्कार मिला है। प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण सम्‍मान ‘चैंपियंस ऑफ अर्थ द अवार्ड’ से भी सम्‍मानित किए जा चुके हैं।

Joinsub_watsapp