अल्मोड़ा। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ की प्रांतीय अर्द्धवार्षिक बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर मंथन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
संघ से जुड़े कार्मिकों ने राज्य सरकार से मांग की कि जल्दी खाली पड़ें पदो में भर्ती की जाय इसके साथ ही डीपीसी की जाय जिससे निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों को कार्य करने में किसी तरह की परेशानी का सामना नही करना पड़े। सभी ने विभाग में चल रही मैनपावर की कमी पर चिंता जताई और कहा कि राजस्व उपनिरीक्षकों की वर्ष् 2021 तक जिलेववार रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाए। सभी ने एक स्वर में 9सूत्रीय समस्याओं का निराकरण करने की भी मांग की।
इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष विजय पाल सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया और कहा कि संगठन की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन अग्रिम आंदोलन भी करेगा। प्रदेश भर से आए संघ से जुड़े कार्मिक इस मौके पर मौजूद रहे।
उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562,
9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज ‘उत्तरा न्यूज’ व न्यूज ग्रुप uttra news से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube पर uttranews
को सब्सक्राइब करें…….