shishu-mandir

हिमालय हुंकार पत्रिका का विमोचन,साहित्य को बताया समाज का दर्पण

Newsdesk Uttranews
2 Min Read
photo-uttranews

अल्मोड़ा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पत्रिका हिमालय हुंकार का विमोचन जिला सहकारी बैंक के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। समय-समय पर प्रकाशित होने वाला किसी भी संस्था का साहित्य उसकी गतिविधियों का दस्तावेज बन जाता है। इसी दिशा में संघ द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को संकलित एवं संरक्षित करने का प्रयास समय-समय पर किया जा रहा है। इस पत्रिका में विवेकानंद की अल्मोड़ा यात्रा, आपातकाल जैसे कई समसामायिक मुद्दों को स्थान दिया गया है।
इस मौके पर अल्मोड़ा विभाग के विभाग कार्यवाह हेमंत जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा विभाग के इस विशेषांक से इस क्षेत्र में संघ की प्रारंभिक व वर्तमान गतिविधियों के बारे में संपूर्ण जानकारी हासिल हो सकेगी। जिला संघ चालक किशन गुरूरानी ने कहा कि अल्मोड़ा विभाग का विशेषांक प्रकाशित करना एक सराहनीय प्रयास है। वरिष्ठ शिक्षक शिव सिंह राणा ने आपातकाल की पूरे घटनाक्रम पर अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर सिंह नेगी तथा संचालन डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने किया। सुअवसर पर आज अल्मोड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम,शिव सिंह राणा , हेमन्त जोशी ,विभाग प्रचारक नारायण ,हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री भगवान कार्की, कैलाश शर्मा,रवि रौतेला,डीसीबी के अध्यक्ष ललित लटवाल,एस एस पथनी,विनीत बिष्ट,कैलाश गुरुरानी,नवीन भट्ट,भानू ,जिंतेंद्र चनोतिया, मंगल बिष्ट,अनूप साह, प्रवीण बिष्ट,हेम पांडे, विजय पांडे,इस मौके पर विभाग प्रचारक नारायण, गिरीश चंद्र जोशी, प्रकाश पंत, प्रमोद बिष्ट, शिवनारायण सिंह, माधवानंद शर्मा, प्रो. विजय पांडे तथा नगर प्रचारक भानु समेत नगर व जिले भर के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

new-modern
gyan-vigyan