चार धाम यात्रा के लिए 5 दिन में पंजीकरण का आंकड़ा 10.66 लाख के ऊपर पहुंच गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 3.52 लाख तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके हैं। पर्यटन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 19 अप्रैल को शाम छह बजे तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण 10.66 लाख से अधिक हो चुका है।
इस बार चारों धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। पिछले साल पूरे चार धाम यात्रा में 73 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था और इसमें से 56 लाख लोगों ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री हो या यमुनोत्री के दर्शन भी किए थे। 10 मई को चार धाम यात्रा फिर से शुरू हो रही है। इस बार गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट एक ही दिन खुल रहे हैं जबकि 12 में को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।
पांच दिन में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण
केदारनाथ 3,52,879
बदरीनाथ 3,04243
गंगोत्री 2,00,996
यमुनोत्री 1,93,998
हेमकुंड साहिब 14041