इसे भी पढ़ें
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सीएए के समर्थन में नगर में निकाली गई. रैली सुभाष चौक से शुरू होकर गांधी चौक, सदर बाजार, रोडवेज स्टेशन, जरूरी बाजार होते हुए शिव मंदिर तक गई.
इसके बाद शिव मंदिर हाँल में एक समारोह आयोजित कर लोगों को सीएए की जानकारी दी गई.
जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने अपने विचारों से अवगत कराया तथा कार्यकर्ताओं से सिटिजन अमेंडमेंट एक्ट की जानकारी पत्रकों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक दीप भगत, छावनी परिषद उपाध्यक्ष मोहन नेगी आदि द्वारा भी अपने विचार रखे गए.
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि रौतेला एवं संचालन प्रेम शर्मा द्वारा किया गया.
इसे भी पढ़ें
इस मौके पर लता बोरा, मंडल अध्यक्ष भिकियासैण त्रिलोक सिंह भंडारी, मंडल अध्यक्ष ताड़ीखेत आनंद बुरानी, मंडल अध्यक्ष जालली जनार्दन पांडे नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जसवाल, चंदन भगत, विनोद भार्गव, सभासद विनोद चंद्र, लक्ष्मण मेहरा, ललित मेहरा, वरिष्ठ कार्यकर्ता कुंवर सिंह गुसाई, ललित मोहन पांडे, पूर्व नगर अध्यक्ष अल्मोड़ा धर्मेंद्र बिष्ट, अमित साह मोनू, ध्यान सिंह नेगी, मंटू मेहरा, भुवन मेहरा, भुवन जोशी, गिरधर किरोला, सुल्तान, ज्योति साह मिश्रा, मदन कुवार्बी, उमा रावत, धर्मेंद्र अधिकारी अविनाश गोयल, प्रदीप गुप्ता, अनु सोनकर, नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सुनीता डावर, रेखा पांडे, शोभा पंत, अनामिका बिष्ट, चंपा भंडारी, अध्यक्ष युवा मोर्चा कैलाश बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.