shishu-mandir

भाजपा में बड़ी बगावत ,रानीखेत में दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

उत्तरा न्यूज डेस्क
2 Min Read
Screenshot-5


रानीखेत सहयोगी :- विधानसभा चुनावों में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले डा. प्रमोद नैनवाल की घर वापसी के चलते भाजपा के रानीखेत क्षेत्र में बड़ी बगावत सामने आई है, नेतृत्व पर कार्यकर्ताओं की इच्छा के विपरीत निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए दर्जनों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष नरेश बंसल को सामुहिक इस्तीफे भेज दिए हैं |
ताड़ीखेत में संपन्न हुई बैठक में ताड़ीखेत मंडल भिकियासैण मंडल जालली मंडल व रानीखेत मंडल के प्रदेश जिला एवं मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया एवं मांग की कि गत दिवस उपरोक्त मामले को लेकर शीर्ष नेतृत्व के रवैया को देखते हुए उपरोक्त पदाधिकारियों को इस्तीफा देने को बाध्य होना पड़ रहा है |
इस्तीफा देने वालों में मुख्य जिला महामंत्री प्रेम शर्मा जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पांडे चंदन भगत मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह जसवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य पप्पू बिष्ट रामेश्वर गोयल पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह बिष्ट धन सिंह रावत जिला पंचायत सदस्य प्रकाश जोशी मंडल अध्यक्ष तारीखेत ध्यान सिंह नेगी मंडल अध्यक्ष भिकियासेन त्रिलोक सिंह भंडारी मंडल अध्यक्ष रानीखेत हनसा दत्त बवाली युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश खुल्बे युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रानीखेत कैलाश बिष्ट युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष तारीखेत भुवन बिष्ट,विधानसभा संयोजक मदन सिंह मेहरा वरिष्ठ भाजपा नेता कुंवर सिंह गोसाई आदि ने इस्तीफा दिया है, मालूम हो कि गुरुवार को ही नैनवाल पार्टी में शामिल हुए थे लोकसभा प्रभारी केदार जोशी की मौजूदगी में वह भाजपा में शामिल हुए थे उसके बाद से ही बीजेपी कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी |

new-modern
gyan-vigyan