shishu-mandir

पिथौरागढ़ में पुलिस की बड़ी कार्यवाही रंगदारी (extortion ) मांगने वाले को पहुंचाया सलाखोें के पीछे

Newsdesk Uttranews
4 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

पिथौरागढ़। रंगदारी (extortion ) मांगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामला पिथौरागढ़ शहर के मेन बाजार का है। बीते 11 फरवरी को मेन बाजार पिथौरागढ़ के व्यापारी नीरज जोशी द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

saraswati-bal-vidya-niketan

Teaching uplift

शिकायत में नीरज ने कहा था कि उनकी मेन बाजार पिथौरागढ़ में नीरज कॉस्मेटिक्स एंड बैंगल्स नाम से दुकान हैं और व्यापार में नुकसान होने के कारण उन्होने पिथौरागढ़ निवासी मनोज सालूजा पुत्र स्वर्गीय सदानंद सालूजा से 2015 में 5 लाख् नगद और दस लाख रूपये चैक के माध्यम से उधार लिये थे। और उन्होने वह पैसे वापस कर दिये थे। नीरज ने शिकायती पत्र में कहा था कि 15 लाख रूपये उधार के बदले ब्याज सहित उन्होने 35 लाख रूपये मनोज सालूजा को वापस कर दिये थे। लेकिन मनोज फिर उन पर ब्याज का पैसा मांगने के लिए दबाब बनाता ​था। आरोप लगाया था कि कभी मनोज सालूजा तो कभी उसके साथ काम करने वाला लड़का पुष्कर पैंसे लेने आते हैं। शिकायती पत्र में कहा गया था कि 20 जनवरी को उनकी दुकान पर मनोज सालूजा और उनको मां बहन की गाली देकर 20 लाख की रंगदारी (extortion ) मांगने लगा।

पुलिस ने नीरज की शिकायत पर धारा 386,504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया। बाद में पुलिस ने जांच के दौरान उपरोक्त मुकदमे में यू०पी० रेगुलेशन ऑफ मनी लैंडिंग एक्ट 1976 की धारा 22 और 23 जोड़ी थी।

उपरोक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर प्रकरण बताते हुए इसकी जांच के लिये प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश शर्मा को कठोर कार्यवाही को कहा। जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली के० सी० आर्या को सौंपी गई। पुलिस की जांच के दोरान पता चला कि​ मनोज सालूजा गैर कानूनी तरीके से ब्याज पर रुपए देने का कार्य करता है।


आज पुलिस टीम निे प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के०सी० आर्या, उप निरीक्षक अनिल कुमार, उप निरीक्षक सुरेश कंबोज, उप निरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह द्वारा पुरानी बाजार पिथौरागढ़ में नीरज कॉस्मेटिक्स के पास आरोपी मनोज को गिरफ्तार ​कर लिया। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जनपद में सूदखोरों की सक्रियता दिखाई दे रही है और पुलिस ऐसे प्रकरणों के बारे में जानकारी जुटाने के साथ ही कार्यवाही में जुटी है। पुलिस अधीक्षिका प्रीति प्रियदर्शनी ने लोगों से सूदखोरों के जाल में ना फंसने की अपील करते हुए इसकी सूचना 112 या 9411112888 पर देने की अपील की है।

उत्तरा न्यूज की फीड व्हटशप पर पाने के लिए 9456732562, 9412976939 और 9639630079 पर ‘फीड’ लिख कर भेंजे…..
आप हमारे फेसबुक पेज https://www.facebook.com/www.uttranews व न्यूज ग्रुप https://www.facebook.com/groups/766534536785751 से भी जुड़कर अपडेट प्राप्त करें|
यूट्यूब पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए youtube चैनल को सबस्क्राइब करें https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/
हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े https://t.me/s/uttranews1