पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के टकाना में रामलीला की तालीम जोर-शोर से चल रही है तालीम ले रहे रामलीला के विभिन्न पात्रों का उत्साहवर्धन करने शनिवार रात पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती भी इसमें सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने रामलीला के विभिन्न प्रसंगों के अभिनय व गायन का आनंद लेते हुए पात्रों की सराहना की।
इस बार टकाना की रामलीला में राम की भूमिका में लोकेश जोशी और हनुमान की भूमिका में दीपक तिवारी नजर आएंगे। कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, सचिव एमएल वर्मा ने बताया कि कोविड गाइड लाइन के साथ पहली नवरात्रि से रामलीला का मंचन किया जाएगा।
तालीम में पात्रों के अभिनय व गायन का निर्देशन योगेश पांडेय और यशवंत महर कर रहे हैं। संगीत में केदार भट्ट, दिनेश उपाध्यक्ष और तबला वादन में भुवन पांडेय संगत दे रहे है।