shishu-mandir

दुखद सूचना: नहीं रहे मशहूर वकील व पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम जेठमलानी

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
File photo

डेस्क:- पूर्व केन्द्रीय मंत्री व मशहूर वकील राम जेठमलानी का निधन हो गया है| रविवार को 95 वर्ष की उम्र में दिल्ली में निधन हुआ| पिछले दो सप्ताह से  उनका इलाज चल रहा था। उनके परिवार में उनके बेटे और वकील महेश जेठमलानी और एक बेटी हैं।वतौर वकील उन्होनें 78 साल तक वकालत की|
वह वर्तमान में राजद की ओर से राज्यसभा सांसद थे| वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में कानून मंत्री भी रहे|
थे।
वह मुंबई से दो बार लोकसभा सांसद भी रहे। जेठमलानी का जन्म पंजाब के सिंध प्रांत में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। 17 साल की उम्र में कानून की पढ़ाई कर उन्होंने पहले केस सिंध कोर्ट में लड़ा था। विभाजन के बाद 1948 में वह भारत आ गए।

new-modern
gyan-vigyan