राफेल को लेकर कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

कहा यदि प्रधानमंत्री पाक-साफ हैं तो क्यों भाग रहे हैं जेपीसी जांच से   पिथौरागढ़। राफेल विमान सौदे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस…

कहा यदि प्रधानमंत्री पाक-साफ हैं तो क्यों भाग रहे हैं जेपीसी जांच से

 
पिथौरागढ़। राफेल विमान सौदे में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और सवाल उठाया कि आखिर प्रधानमंत्री जेपीसी यानि संयुक्त संसदीय समिति की जांच से दूर भाग रहे हैं।
यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने नगर के गांधी चौेक में प्रदर्शन किया।

इस दौरान हुई सभा में महर ने इस विमान की खरीद फरोख्त में प्रधानमंत्री पर चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वह पाक-साफ हैं तो उन्हें इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए तथा इसकी जेपीसी जांच करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सबको पता है राफेल की खरीद में मोदी सरकार ने अनिल अंबानी की कंपनी को ठेका देकर देश के साथ धोखाधड़ी की है।

विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शुभम बिष्ट ने कहा कि 540 करोड़ का विमान 1600 करोड़ में खरीदना यह दिखाता है कि केंद्र की भाजपा सरकार को देश के धन से कोई मतलब नहीं है। सरकार ने हिन्दुस्तान एयरोनाॅटिकल लि0 के बजाय अंबानी को ठेका देकर देश की सरकारी संस्था की भी बेइज्जती की है।

सभा का संचालन करते हुए दीपक जोशी ने कहा कि तीन दिन पूर्व गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का विवादित टेप सामने आया, जिसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री के तकिये तले राफेल खरीद की चाबी छुपी है। यह संकेत करता है कि इस मामले में दाल में कुछ काला है। प्रदर्शनकारियों ने राफेल विमान खरीद की जेपीसी जांच की मांग करते हुए ऐसा न होने पर व्यापक आंदोलन की चेतावनी दी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में छात्रसंघ उपाध्यक्ष जितेंद्र भंडारी, करन सिंह, प्रकाश देवली, संतोष कुमार, आनंद धामी, महेंद्र नाथ, महेश धामी, कमल भंडारी, विनोद थापा, पारस सिंह, नवीन पैरी, प्रदीप महर, महेंद्र कुमार, अमित, संदीप वर्मा, संजय सिंग्वाल, शुभम कापड़ी समेेत अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।