shishu-mandir

देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले वयोवृद्ध पूर्व सैनिक का निधन,शोक की लहर

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read
Screenshot-5

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा:- देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले मटेला कोसी निवासी उम्मेद सिंह बिष्ट का निधन हो गया है. वह 96 वर्ष के थे.
बड़ी बात यह थी कि उन्होंने अपने सेना में सेवा काल के दौरान तीन युद्धों में भाग लिया.


सेवानिवृत्ति के बाद भी वह सेना और पूर्वसैनिकों की समस्याओं को लेकर चिंतित रहते थे.

अपने गांव मटेला में उन्होंने आखिरी सांस ली,वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं, उनके पुत्र राजेन्द्र सिंह बिष्ट व भूपेन्द्र बिष्ट दोनों कोसी बाजार में अपना व्यवसायिक प्रतिष्ठान चलाते हैं.

स्वर्गीय उमेद सिंह बिष्ट के निधन पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट,कोसी व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवराज बिष्ट सहित सभी व्यापारियों व गांव के ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

स्थानीय शमशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.