पिथौरागढ़। भाजपा जिला इकाई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर शनिवार को सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। जिला अस्पताल में कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश देवलाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व पर पुस्तक प्रदर्शनी लगायी गई।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभम चंद के नेतृत्व में जिला अस्पताल के रक्तदान केंद्र में 110 युवाओं ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र वल्दिया, डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चूफाल, पूर्व विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा प्रकाश पन्त, प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र रावत।