प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर हैं। सुबह करीब 10:00 बजे उन्होंने उत्तरकाशी के मुखवा में मां गंगा की पूजा की। इस स्थान को मां गंगा का शीतकालीन प्रवास स्थल भी कहा जाता है।
नरेंद्र मोदी सुबह 8:30 बजे उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सीधे मुखवा गए। यहां प्रधानमंत्री मोदी के लिए पूरे गांव को फूलों से सजाया गया। उनके लिए स्थानीय नृत्य-संगीत से स्वागत किया गया। पीएम मोदी भी इस खास स्वागत से बेहद प्रभावित नजर आए।
पीएम मोदी ने यहां बने व्यू प्वाइंट से हर्षल घाटी माउंट श्रीकंठ और हॉर्न ऑफ हर्षिल देखा। पीएम मोदी यहां उत्तराखंड टुरिस्ट विंटर टुरिजम प्रदर्शनी में भी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने यहां रैली को भी संबोधित किया उन्होंने सभी से आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने उत्तराखंड की अपनी पुरानी यात्राओं को भी याद किया।
उन्होंने कहा कि यह दशक उत्तराखंड का दशक है। पीएम मोदी इससे पहले 28 जनवरी को भी उत्तराखंड आए थे, तब यहां उन्होंने 38 वे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी अक्टूबर 2017 में उत्तराखंड की यात्रा पर आए थे और उन्होंने केदारनाथ के दर्शन किए थे।
तब से लेकर अब तक वह नौ बार उत्तराखंड की यात्रा पर आ चुके हैं हालांकि इन यात्राओं के अलावा वह कई बार चुनावी रैलियों को संबोधित करने भी उत्तराखंड पहुंचे हैं।