prime minister Narendra Modi In almora
अल्मोड़ा, 10 फरवरी 2022— प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (prime minister Narendra Modi)ने शुक्रवार को अल्मोड़ा में भाजपा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। एचएनबी स्टेडियम में हुई सभा में मोदी ने कहा कि मतदाता कभी भी नेक नीयत का साथ नहीं छोड़ते अच्छा कार्य करने वाले को भूलते नहीं है।
prime minister Narendra Modi ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान जो दृश्य उन्होंने देखा है उसके अनुसार इस चुनाव को भाजपा से ज्यादा जनता खुद लड़ रही है। माताएं बहिने और नौजवान खुद जुट गए हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध करने वालों को अल्मोड़ा के मतदाताओं का उत्साह देखना होगा और यह उत्साह दिखा रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार आने वाली है।कहा कि उत्तराखंड की जनता जानती है कि भाजपा ही इस दशक को उत्तरखंड उज्ज्वलता का दशक बना सकती है। उन्होंने कहा कि फिर एक बार भाजपा की सरकार बनानी है। ताकि जितनी ऊंचाई पहाड़ों की है उतनी ऊंचाई तक उत्तराखंड को पहुंचाया जा सके।
बीजेपी का संकल्प पत्र भी विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि विकास तभी होता है जब बिना स्वार्थ के साथ किया जाय। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास की अवधारणा को लेकर चल रही है।
उन्होंने कहा कि विरोधियों के कारनामे, करतूत और भाषा बताती है वह सबमें डालो फूट मिलकर करो लूट के सिद्धांत पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यही नीति रही है। सबमें डालो फूट मिलकर करों लूट, उत्तराखंड की जनता इस साजिश का शिकार हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उत्तरखंडियों को हमेशा कुमाऊंनी गढ़वाली और तराई के नाम पर लड़ाने का प्रयास किया उनके लिए पूरा उत्तराखंड देवभूमि है और एक एक बच्चा देवतुल्य है।
prime minister Narendra Modi ने कहा कि अगले पांच सालों को उत्तराख्ंड का दशक बनाने का मौका मत जाने दीजीए । कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड मानसखंड टूरिस्ट सर्किट बनने वाला है । मोदी ने कहा कि हल्द्वानी में ही 17 हजार करोड़ रुपये का विकास कार्यों का लोकापिपर्ण का मौका उन्हें मिला था। इससे रोजगार और पर्यटन की असीम संभावनाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को कोरोना से बचाने का प्रयास किया। अब पहाड़ों में रेल भी पहुंचने वाली है। यह सपना आने वाले समय में जरूर साकार होगा और हम ही पूरा करेंगे। अब देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे बनने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वह यहां के हर ईलाके से परिचित हैं। पहाड़ की ताकत और सामर्थ्य तथा नेकनीयत और ईमानदारी को मै जानता हूं। इसलिए यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए उत्तराखंड का विकास सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। इसे देखते हुए ही पर्वतमाला परियोजना बनाई गई है। पूर्व की सरकारों से पहाड़ की हमेशा से उपेक्षा की।
कहा कि आधुनिक सड़कों के साथ ही आने जाने के लिए रोपवे भी बनाए जाएंगे। सीमा में सटे गांवों के विकास के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी। यहां के लोग मातृभूमि के लिए अपनी जान लगाने वालों की सीमावर्ती गांवों की अनदेखी अब नहीं होगी।