अल्मोड़ा:- अल्मोड़ा नगर पालिका का चुनाव रोमांचक होने जा रहा है| टिकट नहीं मिलने के बाद भाजपा कांग्रेस में हुई बगावत का असर चुनावों में दिखने लगा है| बगावत करने वाले खुद अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में अपना पर्चा दाखिल कर रहे हैं|
मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था| सूबह उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से आनंदी वर्मा, भाजपा से कैलाश गुरुरानी, कांग्रेस से प्रकाश जोशी, भाजपा से बागी हो चुके मनोज बिष्ट’भय्यू’, कांग्रेस से बगावत कर चुके त्रिलोचन जोशी और सामाजिक कार्यकर्ता आशीष जोशी ने नामांकन कराया, पहले पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, सूबेदार आनंद सिंह ऩिर्दलीय व कांग्रेस के बागी अख्तर बसपा का टिकट पर अपना नामांकन करा चुके हैं|
नामांकन कराने के बाद सभी उम्मीदवारों ने बाजार में जुलूस निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया| बगावत की बयार को देखते हुए लोग अपने जुलूस से अधिक दूसरे के जुलूस में बागियों को खोजते दिखाई दिए| सभी ने बाजार अपना शक्ति प्रदर्शन किया|