Pradeep Kumar Gupta dies
अल्मोड़ा। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी प्रदीप कुमार गुप्ता का निधन (Pradeep Kumar Gupta dies) हो गया है। वह 63 वर्ष के थे बीती रात रात 1 बजे उनका निधन हो गया।
अल्मोड़ा- अलंकार स्वीटस के मालिक प्रदीप कुमार गुप्ता का निधन (Pradeep Kumar Gupta dies)
पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। उनके निधन पर व्यापारियों ने शोक जताया है। उनकी अंतिम यात्रा सुबह 10ः30 बजे उनके निवास मल्ली बाजार से विश्वनाथ घाट के लिये निकलेगी।
प्रदीप कुमार गुप्ता (Pradeep Kumar Gupta dies) अपने पीछे दो पुत्र अमित और सुमित और भरे पूरे परिवार को छोड़ गये है।
कैरियर काउंसलिंग (Career counselling) :- विज्ञान के क्षेत्र में कैरियर से रूबरू हुए विद्यार्थी, पढ़ें पूरी खबर
नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह और देवभूमि व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष दीपेश चन्द्र जोशी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उनके परिवार को दुख की इस दारूण घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
प्रदीप गुप्ता के निधन पर के अल्मोड़ा मिष्ठान्न विक्रेता संघ ने भी अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। (Pradeep Kumar Gupta dies)
गुलदार की दहशत(Panic of leopard)- बग्वालीपोखर में वन विभाग ने लगाया पिंजरा
अल्मोड़ा मिष्ठान्न विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह पवार, उपाध्यक्ष मदन रावत, महासचिव सोभन सिंह सिजवाली, कोषाध्यक्ष इंदर सिंह बिष्ट, उप सचिव पंकज बगडवाल, सरंक्षक मंडल सदस्य अरूण रौतेला, नवीन सिंह बिष्ट,विनोद बंसल, हरीश जोशी, गिरीश चन्द्र जोशी, त्रिलोक बिष्ट, मदन डांगी, होटल एशोसियेशन के अध्यक्ष पूरन अधिकारी,भगवान लटवाल, नीरज बिष्ट, पप्पू बिष्ट, दीवान बिष्ट, राजेश अग्रवाल, अनिल भट्ट, अशोक मुस्युनी,राम सिंह सलाल,पूरन लटवाल,त्रिलोक लटवाल, मनोज लटवाल, अमर लटवाल, गोविंद सिंह बिष्ट आदि ने प्रदीप गुप्ता के निधन पर शोक संवदेना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की है।