Pradeep bisht bane panchayat raj prakosth ke jila sanyojak
अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस नेता प्रदीप सिंह बिष्ट को राजीव गांधी पंचायत प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने राष्टीय संयोजक मीनाक्षी नटराजन और प्रदेश प्रभारी अरविंद बाग की संस्तुति के बाद प्रदीप सिंह बिष्ट (pradeep bisht) को इस पद पर नियुक्ति का पत्र जारी किया है। श्री उनियाल ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदीप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में संगठन और ज्यादा मजबूत होकर उभरेगा।
इधर कांग्रेस से जुड़े लोगों ने भी प्रदीप सिंह बिष्ट को संगठन का संयोजक बनाये जाने पर उन्हे शुभकामनायें दी है।