पिथौरागढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड हरवंश कपूर के निधन पर सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत पार्टी नेता को श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा की सरल व्यक्तित्व के धनी हरवंश कपूर का निधन पार्टी व उत्तराखण्ड की राजनीति के लिये बहुत बड़ी क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखा तथा प्रार्थना की।
शोक सभा में जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र वल्दिया, महामंत्री महिमन कन्याल, प्रदेश मंत्री, पुष्कर सिंह काला, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट, मीडिया प्रभारी राजेंद्र जोशी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।