देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर राजनीतिक अस्थिरता सामने आ सकती है। उत्तराखंड (Uttarakhand) के वर्तमान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा के कयास लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के राज्यपाल से मिलने का समय मांगने पर चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।
जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेद सिंह रावत के इस्तीफे के बाद 10 मार्च 2021 को नियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद में नियुक्त होने के 6 माह के भीतर विधानसभा में विधायक के रूप में चुनकर आना था परन्तु आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उपचुनाव की संभावनाएं कम नजर आ रही हैं।
बताते चलें कि मुख्यमंत्री पिछले तीन दिनों से दिल्ली में उत्तराखंड पर चर्चा कर रहे थे। देर शाम तक मुख्यमंत्री दिल्ली से देहरादून पहुंचने वाले हैं। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड से लोकसभा सांसद भी हैं।