देश में जल्द शुरू होगी पहली पॉड टैक्सी सेवा

दिल्ली। देश में जल्द ही पॉड टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार नोएडा जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पॉड…

दिल्ली। देश में जल्द ही पॉड टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। जानकारी के अनुसार नोएडा जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी के बीच पॉड टैक्सी सेवा चलाने की परियोजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। यह सेवा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाई जाएगी।

अनुमान है कि इस परियोजना पर लगभग 641.53 करोड़ रुपये का खर्च आएगा और इसके टैंडर जल्द जारी होगा। इस परियोजना को मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। एक पॉड टैक्सी में 4 से 6 लोग आराम से बैठ सकते हैं और इसे चलाने के लिए ड्राइवर की जरूरत भी नहीं होती है।