Lok Sabha Election Result 2024: वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से चुनाव जीत गए हैं। उन्हें एक 152513 वोटो से जीत मिली है। पीएम मोदी को 6 लाख 12970 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अजय राय को चार लाख 7457 वोट मिले।
शुरुआत में वाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कांग्रेस के अजय राय से पीछे रह गए थे इससे विपक्ष काफी उत्साहित हो गए थे लेकिन बाद में आए नतीजे में पीएम मोदी जीत गए। आपको बता दे कि देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए हो रही मतगणना जारी है। अब तक परिणाम काफी चौंकाने वाले रहे हैं। तमाम एक्जिट पोल को गलत साबित करते हुए INDIA गठबंधन ने जबरदस्त चुनाव लड़ा है। हालांकि रुझानों में अब भी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत हासिल है।
कुल 543 सदस्यीय लोकसभा में अब मिले रुझानों के अनुसार एनडीए को 296 सीटों पर बढ़त है। वहीं INDIA गठबंधन 230 सीटों पर आगे चल रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश में भाजपा को काफी झटका भी लगा है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदान के रुझानों के अनुसार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को आश्चर्य जनक रूप से नुकसान उठाना पड़ा।
साल 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने इस राज्य से अपना प्रभुत्व स्थापित किया था बताया जाता है कि इसकी बदौलत ही व केंद्र में भारी बहुमत सरकार बनाने में सफल रही थी। राजनीतिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवार सियासी मैदान में थे। इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शशि थरूर, शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
कब-कब हुए मतदान?
पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 (102 सीट)
दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 (89 सीट)
तीसरा चरण: 7 मई 2024 (94 सीट)
चौथा चरण: 13 मई 2024 (96 सीट)
पांचवां चरण: 20 मई 2024 (49 सीट)
छठा चरण: 25 मई 2024 (57 सीट)
सातवां चरण: 1 जून (57 सीट)